फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कैदी जमानत पर रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना वायरस के खतरों को देखते हुए अदालत के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को पांच विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया है। तहसीलदार अबरार अहमद ने बताया कि इनमें से चार कैदी चंपावत जिले के बाराकोट, चंपावत, टनकपुर, बनबसा के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी यूपी के पीलीभीत जिले का है। इससे पूर्व नैनीताल जिले के रहने वाले दो कैदियों को बुधवार को उनके घर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि इन पांच कैदियों की निजी मुचलके से संबंधित तमाम औपचारिकता पूरी करने के बाद जमानत पर रिहा किया गया। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि सात साल से कम उम्र की सजा वाली धाराओं के आरोपियों को छह माह के लिए जमानत पर छोड़ा गया है। इन कैदियों को जमानत पर रिहा करने के बाद अब लोहाघाट बंदीगृह में कुल 27 कैदी रह गए हैं। इन आरोपियों पर वन्यजीव अपराध, सरकारी काम में बाधा, चेक बाउंस, बिजली चोरी, शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें