फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पौने चार किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

Tue, 02 Jan 2024 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में पुलिस की गिरफ्त में चरस तस्कर। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा/चंपावत। चरस की तस्करी पर नकेल नहीं लग पा रही है। अल्मोड़ा में जहां बीटेक और स्नातक पास दो युवक 803 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए वहीं पाटी में
विज्ञापन


भी पुलिस ने 3.17 किलो चरस के साथ के को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

अल्मोड़ा में कोतवाल अरुण कुमार के नेतृत्व में लोधिया बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रही स्कूटी (यूके 04 टीबी 4832) को रोककर उस पर सवार अमन शर्मा (24), निवासी घोड़ाखाल, भवाली और अभिजीत टम्टा (23) निवासी बीएसएनएल कॉलोनी, आवास विकास, भोटिया पड़ाव हल्द्वानी, की तलाशी ली तो दोनों से 803 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी ने बीटेक पास जबकि दूसरे ने स्नातक की डिग्री हासिल की है। दोनों कपकोट से चरस खरीदकर ला रहे थे। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

उधर, चंपावत पुलिस और एसओजी टीम देवीधुरा क्षेत्र के कनवाड़ बैंड के पास चेकिंग कर रही थी तो दीवान गिरि (36) निवासी ग्राम चकड़िया, पोस्ट भूम्वाड़ी, थाना पाटी, जिला चंपावत से 3.17 किलो चरस मिली। एसपी देवेंद्र पींचा ने टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


साइड स्टोरी

कैंसर के इलाज की रकम जुटाने को तस्करी के दलदल में कूदा दीवान

पूर्व में कैंसर के ऑपरेशन में आई उधारी को जल्द चुकाना चाहता था आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी

चंपावत। पुलिस की गिरफ्त में आया चरस तस्करी का आरोपी दीवान गिरि अपने पेट के कैंसर के इलाज के लिए रकम जुटाने की कोशिश में तस्करी की दलदल में कूदा था।

पूछताछ में पता चला है कि वह पेट के कैंसर से जूझ रहा है। इसके चलते वह मजदूरी और अन्य कठिन काम नहीं कर पाता है। उसने पैसे कमाने के लिए चरस तस्करी का शॉर्टकट रास्ता अपनाया।

उसने बताया कि कैंसर के पहले ऑपरेशन में छह लाख से अधिक रुपये खर्च हो गए थे, जो उसने उधारी में जान पहचान और परिजनों से लिए थे। वह इस रकम को जल्द से जल्द चुकाना चाहता था। आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से चरस तस्करों के संपर्क में था। सोमवार को वह ढोलीगांव निवासी परिचित मोहन सिंह से चरस खरीदकर हल्द्वानी बेचने जा रहा था। पुलिस अब मोहन सिंह की तलाश में भी जुट गई है।

15 दिनों में आठ किलो से अधिक चरस बरामद

चंपावत। पुलिस ने 15 दिन में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 7.320 किलो चरस बरामद की है। पांच आरोपियों से 23.78 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई है जबकि बीते वर्ष 21 अभियुक्तों से 28.107 किलो चरस और 65 लोगों से 1200.96 ग्राम स्मैक बरामद की गई। एक आरोपी से 292.55 ग्राम अफीम भी बरामद की गई थी। संवाद
विज्ञापन




चरस तस्करों को पकड़ने में चंपावत को मिला दूसरा स्थान

चंपावत। वर्ष 2023 में चरस तस्करों को पकड़ने के मामले में चंपावत जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला था। वर्ष 2022 में चरस तस्करों को पकड़ने के मामले में चंपावत पुलिस पहले स्थान पर थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें