फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत पॉलीटेक्रिक प्रथम वर्ष में हुए तीन दाखिले

विज्ञापन
चंपावत का नव निर्मित राजकीय पॉलीटेक्निक भवन। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कई बार बंद होने की आहट के बीच अब चंपावत के राजकीय पॉलीटेक्निक को नया जीवन मिला है। प्राविधिक शिक्षा निदेशक हरि सिंह के संशोधित आदेश के बाद इसे बहाल रखने का निर्णय हुआ। अब ऑनलाइन काउंसलिंग के बीच यहां प्रथम वर्ष में तीन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में खुले राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सितंबर में विद्यार्थियों की कम संख्या के चलते नए प्रवेश नदेने के आदेश जारी कर दिए गए थे। नवनिर्मित पॉलीटेक्निक भवन को उच्च शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अक्तूबर में मुख्यमंत्री से विधायक कैलाश गहतोड़ी की मुलाकात के बाद आदेश को संशोधित किया गया।
काउंसलिंग से बाहर कर दिए गए चंपावत को फिर से इसमें शामिल कर दिया गया। चंपावत के प्रभारी रोहित जोशी ने बताया कि चंपावत पॉलीटेक्निक के लिए चार दिन तक हुई ऑनलाइन काउंसलिंग में प्रथम वर्ष में तीन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसी के साथ पॉलीटेक्निक में अब कुल 14 छात्र-छात्राएं हैं। नगर पालिका के किराये के भवन में खुले इस पॉलीटेक्निक में एक ट्रेड (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) चल रहा है। जगह की कमी से इलेक्ट्रिकल शाखा शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें