फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद पहली बार शुरू हुई रैनबसेरा की बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। 22 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन के बाद पहली बार पालिका के रैनबसेरे की बुकिंग शुरू हो गई है। कोरोना के चलते जारी लॉकडाउन के दौरा पालिका को पहले से हुई नौ बुकिंग को निरस्त करना पड़ा था। बरातघर के लिए रैनबसेरे में सफाई कर सैनिटाइज किया जा चुका है। कोरोना काल में रैनबसेरे में राहत शिविर बनाया गया था।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के बाद पहली बार बरात के लिए रैनबसेरे की बुकिंग शुरू हो गई है। पालिका को तीन बुकिंग मिली है। पालिका में बरात के लिए रैनबसेरे को किफायती राशि सिर्फ दस हजार रुपये में दिया जाता है, जबकि निजी बरातघरों में न्यूनतम राशि 50 हजार रुपये है। ईओ ने बताया कि कोरोना काल में पालिका की नौ बुकिंग निरस्त हुई थी। और पालिका को 90 हजार रुपये लौटाने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें