फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर तीन सवारी बैठाने वालों का लाइसेंस जब्त करें

Fri, 08 Jul 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
बैठक लेते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एसपी डीएस कुंवर ने सभी कोतवाली प्रभारियों, थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को बाइक पर तीन सवारी बैठाने वालों का लाइसेंस जब्त कर उसके निरस्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में वाहन दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है।

ऐसे में संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों का दायित्व है कि वह ओवर लोडिंग और नियमविरुद्ध चल रहे वाहनों के चालान काटें। इस दौरान दस जुलाई को होने वाली महिला आरक्षी पदों के लिए लिखित परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा भी की गई तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मेलन में समस्याएं सुनी और उनके निराकरण की पहल की। उन्होंने आपदा और राहत कार्य की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आपदा या दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के निस्तार में तेजी लाने को भी कहा। इस दौरान सीओ राजन सिंह रौतेला, वीके आचार्य, वीसी शर्मा, विनोद यादव, अनुराग यादव, जर्नादन भट्ट सहित सभी थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें