फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उम्मीद और आशंकाओं के बीच कटे वो 17 दिन

Sat, 02 Dec 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
माता-पिता सहित पूरे परिवार के साथ सुरंग से सुर​​क्षित लौटे टनकपुर छीनीगोठ के पुष्कर सिंह ऐरी। स
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग से 17 दिन बाद निकले छीनीगोठ के पुष्कर सिंह ऐरी अपने घर आकर बहुत खुश हैं। पुष्कर कहते हैं कि सुरंग में फंसने के दौरान वो 17 दिन जीवन की उम्मीद और आशंकाओं के डर में गुजरे। सुरंग के भीतर उड़ी नींद के बीच किस्से-कहानी, बचपन के दिनों की याद के सहारे वक्त कटा।
विज्ञापन

पुष्कर बताते हैं कि 12 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे सुरंग में स्खलन होने पर वे सभी सन्न रह गए। सभी 41 लोग एकदम सदमे में आ गए। एक पल ऐसा लगा कि रास्ता ही बंद नहीं हुआ जिंदगी के सारे रास्ते बंद हो गए लेकिन बाद में सभी ने मिलकर एक-दूसरे को हिम्मत जगाई। बाहरी दुनिया से संपर्क कटा था और दिवाली के दिन हुए हादसे के बीच घटना की जानकारी देर से मिलने का अंदेशा भी था।
बहरहाल 12 नवंबर की रात 10 बजे बाद राहत और बचाव टीम को घटना की जानकारी लगी। इससे उम्मीद जगी और फिर धीरे-धीरे सब सामान्य होने लगे। पुष्कर बताते हैं कि 13 और 14 नवंबर को भी सुरंग से स्खलन होने से डर बढ़ा। 28 नवंबर की सुबह उन्हें बाहर आने की अच्छी खबर मिली तो सुरंग के भीतर सारा सामान एकत्र कर 12 बजे तक तैयारी कर ली।
विज्ञापन

तभी एक बड़ा झटका लगा छह इंच का पाइप सुरंग की भीतरी दीवार की ओर मुड़ गया जिससे एक बार फिर स्खलन का डर सताने लगा। हालांकि कुछ ही घंटों में इससे राहत मिली और फिर उम्मीद जगी कि सकुशल बाहर आ सकते हैं। वहीं भाई विक्रम सिंह और चचेरे भाई चंचल भी इस दौरान सुरंग के बाहर डटे रहे। वहीं छीनीगोठ में पुष्कर के घर के पास के शिव मंदिर के पुजारी बलदेव तिवारी इस दौरान लगातार भगवान शिव से पुष्कर और अन्य 41 लोगों की सलामती के लिए पूजा-अर्चना करते रहे। अब मां गंगा देवी, पिता राम सिंह, भाई विक्रम, भाभी ममता सहित परिवार और पड़ोस खुशी से झूम रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें