फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: थली-बरदोली से पंचबलिया मंदिर सड़क का कटान कार्य शुरू

Fri, 23 Jan 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ब्लॉक चंपावत में थली-बरदोली से पंचबलिया मंदिर तक वर्षों से लंबित सड़क निर्माण शुरू हो गया है। ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने फीता काटकर सड़क कटान का शुभारंभ किया। उन्होंने ने कहा कि एक किलोमीटर लंबी इस सड़क से 70 से अधिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। थली-बरदोली क्षेत्र में अब आवागमन आसान होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल सड़क नहीं, बल्कि लोगों के लिए विकास का मार्ग है। प्रधान तुलसी जोशी ने मुख्यमंत्री और ब्लॉक प्रमुख का आभार जताया। यहां डॉ. भुवन चंद्र जोशी, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह महर, केसर सिंह, विष्णु दत्त जोशी, लक्ष्मी दत्त, आनंद बल्लभ, पूरन सिंह बोहरा, संजय भट्ट, अशोक बोहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें