फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पेड़ गिरने पर गुल नहीं होगी बिजली, लाइन होगी कवर्ड

Mon, 10 Jun 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। लोहियाहेड और बनबसा के बीच जंगल से गुजर रही 33 केवी बिजली लाइन में पेड़ और टहनियां गिरने पर भी फाल्ट नहीं आएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बिजली विभाग ने 3.50 किमी लंबी लाइन को कवर्ड करने के लिए 1.80 करोड़ रुपये का प्रस्ताव विभाग को भेज दिया है। लोहियाहेड के डीजल पावर हाउस के बजाय 132 केवी सब स्टेशन से जोड़ने के लिए लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही निर्बाध बिजली मिलने लगेगी।
विज्ञापन

बता दें कि बनबसा-टनकपुर-पूर्णागिरि क्षेत्र को लोहियाहेड पावर हाउस के डीजल पावर हाउस के बिजली घर से 33 केवी लाइन से बिजली आपूर्ति की जाती है। टनकपुर से बनबसा तक लाइन जंगल से होकर गुजरती है। अक्सर बरसात और आंधी में लाइन पर पेड़ गिरने से घंटों बिजली गुल होना आम है। फाल्ट नासूर बन जाते हैं। इसको मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया और विभाग को निर्बाध बिजली के निर्देशों के अनुपालन में सक्रिय हो गया है। एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि वर्तमान में लोहियाहेड से बनबसा के बीच जंगल से होकर गुजर रही लाइन को कवर्ड करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
लोहियाहेड के डीजल पावर हाउस से लाइन के जुड़ी होने पर अक्सर फाल्ट आ रहे हैं। इसे दूर करने के लिए 132 केसी सब स्टेशन से जोड़कर लाइन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। लाइन के 40 जंपर बदल दिए है और, 20 जंपर बदले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें