फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डामरीकरण नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

Thu, 03 Aug 2023 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। छिनकाछीना-रौलमेल सड़क पर डामीकरणर नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। रौलमेल संघर्ष समिति ने इसे लेकर सख्त तेवर अपनाए हैं। बृहस्पतिवार को यहां हुई बैठक में समिति ने आठ किलोमीटर की इस सड़क पर डामर करने के साथ सुधारीकरण नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सड़क की खराब हालत से आवाजाही में भारी परेशानी होने के अलावा जोखिम के साथ वाहनों के रखरखाव का खर्च बढ़ रहा है।
विज्ञापन

समिति ने कहा कि इस सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की है लेकिन अभी तक इसका शासनादेश नहीं हुआ है। जल्द डामरीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर आवाज उठाने की बात कही गई है। सिमटी से तोली तक हो रहे डामरीकरण की गुणवत्ता के लिए युवाओं की एक समिति गठित की गई है। हर महीने के अंतिम रविवार को संघर्ष समिति डामर की गुणवत्ता की समीक्षा करेगी।
बैठक में सुंदर सिंह लड़वाल, घनश्याम पचौली, कृष्णानंद, पीतांबर गहतोड़ी, हरिनंदन गहतोड़ी, दीपक गहतोड़ी, महेश चंद्र, गोविंद पचौरी, आनंद गहतोड़ी, यशोधर पंगरिया, सुभाष उपाध्याय, हेम चंद्र, मथुरा दत्त गहतोड़ी आदि मौजूद थे। वहीं लोनिवि के जेई नंदन प्रसाद ने कहा कि डामरीकरण के लिए आगणन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें