चंपावत। चंपावत और बाराकोट ब्लाॅक में पंचायत चुनाव के लिए 28 जुलाई को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायती चुनाव कार्यालय भूपेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने 28 जुलाई को मतदान की तिथि निर्धारित की है।
सभी पात्र मतदाताओं को निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करने के लिए दोनों ब्लॉकों में अवकाश लागू रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवकाश केवल उन्हीं क्षेत्रों में प्रभावी होगा जहां द्वितीय चरण के तहत मतदान संपन्न होना है। संवाद