फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा आने से दो घंटे बंद रहा पूर्णागिरि मार्ग

Sat, 26 Jul 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के पूर्णा​गिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में मलबा हटाती जेसीबी से हटाती लोनिवि की टीम। स्रोत: व
विज्ञापन
टनकपुर/चंपावत। पहाड़ों पर हुई तेज बारिश की वजह से शनिवार सुबह बाटनगाड़ में पानी के साथ मलबा आने से पूर्णागिरि मार्ग करीब दो घंटे तक बंद रहा। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोनिवि के एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि सुबह करीब सात बजे बाटनागाड़ में पानी के साथ मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ। विभागीय टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर सुबह करीब नौ बजे यातायात को सुचारु कराया। इस बार मानसून की दस्तक के बाद से कई बार बाटनगाड़ में मलबा राह रोक चुका है। लोनिवि की ओर से 24 घंटे जेसीबी व पोकलेन मशीन के साथ टीम तैनात की गई है।
इधर, चंपावत में देर रात हुई बारिश के चलते धौन-दियूरी-बजौन सड़क पर मलबा आने से मार्ग करीब नौ घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। मार्ग बंद होने से लोगों के लिए मुख्यालय पहुंचना मुश्किल हो गया। आपदा विभाग के अनुसार सड़क पर सुबह 6:30 बजे भारी मात्रा में मलबा आ गया था। सूचना मिलने के बाद मलबे को हटाने का काम किया गया। शाम करीब चार बजे सड़क मार्ग को खोल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें