फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई नामांकन नहीं हुआ

Fri, 20 Jan 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
कोई नामांकन नहीं हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन जिले की दोनों विधानसभा सीटों में एक भी नामांकन पत्र नहीं भरा गया। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सुरक्षा बंदोबस्त भी बढ़ा दिया गया है।

अलबत्ता पहले दिन दोनों नामांकन कार्यालयों में ज्यादातर वक्त सन्नाटे का आलम रहा। नामांकन पत्र 27 जनवरी तक जमा कराए जा सकेंगे। 30 जनवरी को जांच के बाद एक फरवरी तक नाम वापसी हो सकेगी। मतदान 15 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत विधानसभा सीट के रिटर्निंग अफसर अनिल कुमार चन्याल ने बताया कि भाजपा, बसपा, सपा और उक्रांद के प्रत्याशियों के अलावा एक निर्दलीय सुनील कुमार ने नामांकन पत्र खरीदें। उधर, लोहाघाट विधानसभा सीट की रिटर्निंग अफसर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि एक भी पर्चा नहीं भरा गया।

भाजपा, सपा, बसपा प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय प्रकाश सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें