जिला अस्पताल के पंजीकरण कक्ष में लगी मरीजों की भीड़।संवाद
चंपावत। जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी पांच सौ के अधिक हुई। इस कारण लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।
अस्पताल में फिजिशियन, सर्जन, ईएनटी विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। इनमें वायरल बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित लोग अधिक थे। अस्पताल में तीन में से एक फिजिशियन ने मरीजों देखा, इससे लोगों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
फिजिशियन डॉ. यश मोहन ने कहा कि बदलते मौसम में सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। खाने पीने में परहेज करना चाहिए। लोगों का अधिक दिक्कत होने पर चिकित्सकों की सलाह लेनी चाहिए।
19सीपीटी10पी-जिला अस्पताल के पंजीकरण कक्ष में लगी मरीजों की भीड़। संवाद