फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उप जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

Fri, 12 Dec 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में लंबे समय से हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से हड्डी रोगियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हड्डी रोगियों को उपचार के लिए दर दर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। अस्पताल में करीब तीन सालों से हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा है। क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं, अन्य हड्डी रोगियों को उपचार के लिए सीधे हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों काे उपचार के लिए पिथौरागढ़, चंपावत, खटीमा, हल्द्वानी आदि स्थानों की दौड़ लगानी पड़ती है। उप जिला अस्पताल में लोहाघाट, पाटी और बाराकोट तीन ब्लाकों के मरीजों की निर्भरता रहती है। दूर दराज क्षेत्रों से हड्डी रोगी उपचार के लिए अस्पताल आते हैं, लेकिन अस्पताल में हड्डी डाक्टर न होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

कोट
लोहाघाट उप जिला अस्पताल में हड्डी रोगियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। अस्पताल में छोटी मोटी चोट लगने पर भी उसका उपचार करने वाला कोई नहीं है। इससे लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। - जगदीश सिंह मेहता, व्यापारी
कोट
जिला अस्पताल से सप्ताह में दो दिन हड्डी रोग विशेषज्ञ को उपचार के लिए भेजा जा रहा है, इससे रोगियों को कुछ राहत मिल रही है। सप्ताह के पांच दिन चोटिल लोगों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया जाता है। - भगवान सिंह ढेक, लोहाघाट
विज्ञापन

कोट
उप जिला अस्पताल में 2022 से हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। जिला अस्पताल से बृहस्पतिवार और शनिवार को सप्ताह में दो दिन हड्डी रोग विशेषज्ञ यहां आकर अपनी सेवाएं देते हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ के लिए पत्राचार किया जा रहा है। - डॉ. विराज राठी, चिकित्साधीक्षक लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें