फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पालबिलौना क्षेत्र में पांच दिन से बिजली गुल

Mon, 08 Jul 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में लगातार मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से पालबिलौना क्षेत्र में पांच दिनों से बत्ती गुल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से पालपिलौना के दुधौरी, क्वारसिंह, अमोड़ी, कोट अमोड़ी, लेक अमोड़ी, छटकोट, सजौली, सुखीढांग समेत आसपास के गांव की 10 हजार से अधिक आबादी परेशान है। लोगों को मोमबत्ती के सहारे घरों में काम करना पड़ रहा है। वहीं बिजली आपूर्ति ठप होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने के साथ ही मोबाइल फोन चार्ज नहीं होने से सूचनाओं का आदान प्रदान नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में यूपीसीएल के जेई आशीष ने बताया कि पिथौरागढ़ क्षेत्र से यहां बिजली आपूर्ति होती है। वहां कोई समस्या आ रही थी। इसके अलावा क्षेत्र में कई जगह बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं तो कहीं तकनीकी समस्या आ रही है। बिजली सुचारु करने का काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें