फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच में घंटों लगा रहा जाम, लंबी हो रही वाहनों की लाइन

Wed, 27 Aug 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
एनएच पर स्वाला डेंजर जोन के पास लंगा वाहनों का लंबा जाम। स्रोत: यात्री
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह स्वाला डेंजर जोन के समीप वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। जिस कारण आने-जाने वाले यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। करीब एक किलोमीटर लंबे जाम में वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

एनएच पर डेंजर जोन स्वाला में मलबा हटाने का काम हर दिन लगातार बीच-बीच में चल रहा है। इससे कई बार लंबा जाम लग रहा है। ऐसे में चंपावत से टनकपुर और टनकपुर से चंपावत की तरफ आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग रही है। लोगों के लिए डेंजर जोन से निकलना आसान भी नहीं हो रहा है। वाहन डेंजर जोन पर संभल-संभल कर चल रहे हैं। जाम लगने से यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर मलबा निस्तारण का काम कर रहे हैं। पहाड़ी से कई बार मलबा भी गिर रहा है। ऐसे में यहां पर खतरा भी बरकरार है। एनएच के सहायक अभियंता एनसी टम्टा ने बताया कि बीच-बीच में मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें