फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एक बार फिर नायकगोठ और बस्टिया से सटे क्षेत्र के आसमान में नजर आया ड्रोन

Wed, 27 Aug 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में सप्ताह के अंदर दूसरी बार आसमान में रात को ड्रोन नजर आने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि सूचना पर जांच की जा रही है। इधर, मंगलवार की देर रात का बिचई, नायकगोठ और बस्टिया से सटे क्षेत्र में आसमान में लोगों को ग्रीन और रेड लाइट से जगमगाता ड्रोन नजर आया।
विज्ञापन

बीते दिनों भी ककराली गेट, नायकगोठ आदि क्षेत्र में रात को ड्रोन जैसा नजर आया था। सूचना मिलने पर पुलिस और एसएसबी ने जांच की थी। इसके बाद तीन दिनों तक लगातार नजर रखी गई और नगर के ड्रोन से संबंधित कार्य करने वाले वीडियोग्राफरों के यहां जांच की गई। इसके बाद मामला शांत हो गया।
मंगलवार की देर रात बिचई निवासी पुष्कर सिंह, नायकगोठ निवासी समाजसेवी विशाल सिंह के अनुसार उन्हें आसमान में ड्रोन जैसा नजर आया। इस मामले में कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि कुछ वीडियो फुटेज मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है। साथ ही इस मामले में क्षेत्र में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। मामले में सीओ ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं और इसको लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें