चंपावत। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के चंपावत कैंपस में कई विषयों के प्राध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं। इस वजह से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद शासन गंभीर नहीं है।
चंपावत कैंपस में पिछले साल से गणित, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी विषय के प्राध्यापक नहीं है। लंबे समय से पद रिक्त होने के चलते छात्र-छात्राएं किसी तरह अपनी पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन कई बार कठिन प्रश्नों का समाधान मिलने में समस्या आती है। छात्र नेता मुकेश महर ने कहा कि महत्वपूर्ण विषय के प्राध्यापकों के पद रिक्त होने के चलते पढ़ाई करना छात्र-छात्राओं के लिए आसान नहीं है। कई बार इसके लिए विश्वविद्यालय को पत्र भेजे जा चुके हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ। कैंपस के प्रभारी निदेशक प्रोफेसर पीएस बिष्ट ने बताया प्राध्यापकों के रिक्त पदों के लिए विश्वविद्यालय के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन स्तर से कार्यवाही होने के बाद ही रिक्त विषयों के प्राध्यापकों के पदों को भरा जाएगा। संवाद