फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंस रहे हैं शारदा चुंगी कालोनी में लगे वायरक्रेट्स

Wed, 08 Jul 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से उफनाए बरसाती नाले के कटाव से शारदा चुंगी कालोनी में लगे वायरक्रेट्स धंस रहे हैं, जिनसे कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। कहा कि बचाव के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। कालोनी वासियों ने भी जिलाधिकारी को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भेज बचाव कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन


शारदा के उफान से हनुमानगढ़ी और शारदा चुंगी कालोनी में बाढ़ और कटाव का खतरा बढ़ जाता है। हनुमानगढ़ी के पास करोड़ों की लागत से निर्मित बंधानुमा स्परों से इस बार शारदा से कटाव का खतरा कम हुआ तो अब घसियारा मंडी से आने वाला नाला खतरा बन गया है। शारदा चुंगी कालोनी के पास से बहकर शारदा में मिलने वाला यह नाला कटाव रोकने को बने वायरक्रेट्सों को ध्वस्त करने लगा है। नीचे कटाव होने से कई वायरक्रेट्स हवा में झूल रहे हैं। बुधवार को पालिकाध्यक्ष ने निरीक्षण कर कहा कि कटाव की रोकथाम के लिए वायरक्रेट्स निर्माण को जिलाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें