फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर कटी शारदा हेडवर्क्स की बिजली

Tue, 29 Mar 2016 10:00 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच करोड़ का भुगतान न करने पर यूपीसीएल ने सोमवार रात फिर से शारदा हेडवर्क्स (यूपी सिंचाई विभाग) की कैनाल कालोनी की बिजली काट दी। उधर, यूपी सिंचाई विभाग ने लोहियाहेड पावर हाउस पर पानी के एवज में बड़ी रकम का बकाया होना बताया है। 
विज्ञापन


सोमवार रात एक बार फर यूपीसीएल ने यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स की बिजली काट दी है। विभाग के एसडीओ बीएम भट्ट ने शारदा हेडवर्क्स पर पांच करोड़ की राशि का भुगतान लंबित बताया है। यूपीसीएल उच्च प्रबंधन के निर्देश पर केवल शारदा हेडवर्क्स कार्यालय और कालोनी परिसर की बिजली काटी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर शारदा बैराज की लाइट नही काटी गई है। उधर, शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बीएस यादव ने लोहियाहेड पावर हाउस से पानी सप्लाई के एवज में चालीस करोड़ रुपये वसूलने का दावा किया है।

बिजली काटने से शारदा हेडवर्क्स परिसर वारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से कालोनी के लोगों को पानी की समस्या झेलनी पड़ी। बता दें कि 5 दिसंबर 2015 को भी भुगतान न किए जाने पर यूपीसीएल ने शारदा हेडवर्क्स की बिजली काट दी थी। 
विज्ञापन



पाटी में बीएसएनएल एक्सचेंज का बिजली कनेक्शन कटा 
बिजली बिल का भुगतान न किए जाने पर पाटी में पिछले पांच दिनों से बीएसएनएल एक्सचेंज का बिजली कनेक्शन कटा है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना  करना पड़ रहा है। यहां के एक्सचेंज की बिजली पहले भी काटी गई थी, जिसे बाद में डीएम के आदेश पर जोड़ तो दिया गया। लेकिन विभाग की ओर से बिलों का भुगतान न किए जाने पर दोबारा विभाग ने यह कदम उठाया है। हालांकि जनरेटर चलने से दिन में यहां के मोबाइल तो चल रहे हैं, लेकिन ब्राडबैंड न चलने से  बैंकों, सरकारी कार्यालयों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्य प्रभावित हो रहा है। बीएसएनएल के उपखंड अधिकारी मनीष पंत का कहना है कि बिजली के बिल में सुधार और भुगतान के लिए उनके द्वारा उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। इधर, बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी का कहना है कि बीएसएनएल को दिया गया बिल रीडिंग के अनुसार है। उसमें संशोधन की कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें