फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी के घर चोरी

विज्ञापन
टनकपुर में चोरी के बाद दरवाजे का टूटा ताला दिखाती गृहस्वामिनी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चोरों ने ग्राम विकास अधिकारी के बंद घर के ताले तोड़कर नकदी और सोने के आभूषण चुरा लिए। वह घर में ताला डालकर हल्द्वानी गए थे। लौटने पर चोरी का पता चलते ही उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी के वार्ड संख्या 11 निवासी ग्राम विकास अधिकारी जीवन गिरि ने बताया कि वह 26 अक्तूबर को घर में ताला डालकर परिवार के साथ हल्द्वानी गए थे। 28 अक्तूबर को लौटने पर दरवाजों के ताले टूटे मिले। अंदर जाने पर उन्हें चोरी होने का पता चला।
घर से नकदी और सोने के आभूषण गायब हैं। उन्होंने पुलिस से चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई है। चोरी का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों ने की खुलासे की मांग
टनकपुर (चंपावत)। आदर्श कॉलोनी वासियों ने कोतवाल चंद्र मोहन सिंह से मिलकर चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कॉलोनी में शराब पीने और जुआ खेलने का अड्डा बना लिया है। उन्होंने कॉलोनी में गश्त बढ़ाने की भी मांग की। कोतवाल ने कॉलोनी वासियों को गश्त बढ़ाने एवं चोरी का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने चोरों के संबंध में किसी तरह की जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें