चंपावत पुलिस लाइन में बॉलीवाल प्रतियोगिता शुरू करते एसपी देवेंद्र पींचा। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। दीपावली पर्व के सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच सद्भावना वॉलीबाल मैच खेला गया जिसमें टनकपुर टीम वन विजेता रही।
एसपी देवेंद्र पींचा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर और टॉस उछालकर मैच का शुभारंभ किया। टनकपुर सीओ अविनाश वर्मा और प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में आयोजित मैच में दोनों सर्किलों की चार टीमों ने प्रतिभाग किया।
सीओ के नेतृत्व में टनकपुर टीम वन और लोहाघाट थानाध्यक्ष मनीष खत्री की टीम के बीच हुए मैच में टनकपुर टीम वन विजेता रही। टीएसआई ज्योति प्रकाश और दिलबर सिंह भंडारी के नेतृत्व में हुए दूसरे मुकाबले में दिलबर सिंह भंडारी की टीम ने जीत हासिल की। अंत में एसपी ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर विजेता टीम को ट्रॉफी दी।