फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Tue, 18 Jul 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास कैंटर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार प्रकाश भट्ट जिंदगी की जंग हार गया। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

स्वांला के पास 13 जुलाई को कैंटर (यूके 05 सीए 1931) की चपेट में आने से बाइक सवार प्रकाश भट्ट (27) पुत्र धर्मानंद भट्ट निवासी ग्राम वैला गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल से उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था। 17 जुलाई को इलाज के दौरान प्रकाश ने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार के परिजनों की तहरीर पर टक्कर मारने वाले कैंटर के चालक पिथौरागढ़ जिले के लामा बीसाबजेड़ निवासी कृष्ण चंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल योगेश उपाध्याय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धारा बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें