फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शराब की अवैध बिक्री से बौखलाई महिलाओं ने दुकान पर काटा हंगामा

Tue, 18 Jul 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
थ्वालखेड़ा में गांव की दुकान में शराब की बिक्री के विरोध में दुकान के बाहर एकत्र गुस्सायी महिला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। गांव की दुकानों में अवैध तरीके से बिक रही शराब के विरोध में थ्वालखेड़ा की महिलाओं ने दुकान पर धावा बोल हंगामा काटा। उन्होंने शराब बेचने वालों को खरी-खोटी सुनाते हुए शराब बेचने पर दुकान में तालाबंदी की चेतावनी दी है। मौके में पहुंची पुलिस ने किराये पर चल रही एक दुकान को बंद कर दिया और दूसरे को शराब बेचने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है।
विज्ञापन

बताया गया कि थ्वालखेड़ा में दो दुकानों पर लंबे समय से अवैध तरीके से देशी और अंग्रेजी शराब बेची जा रही है। शराब के आदी सुबह ही शराब के नशे में धुत होकर उत्पात कर रहे हैं। कई बार हिदायत देने के बाद भी शराब की बिक्री बंद नहीं होने से गुस्साईं समूह की महिलाओं ने दुकानों पर जाकर हंगामा काटा। सूचना पर बूम चौकी प्रभारी सोनू सिंह बोहरा फोर्स के साथ पहुंचे और किसी तरह महिलाओं को शांत कराया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि शराब बेचने का आरोपी एक दुकानदार किराये पर दुकान चला रहा था जिसे बंद करवा दिया है। दूसरे आरोपी दुकानदार को भविष्य में शराब न बेचने और पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है। विरोध करने वाली महिलाओं में कमला महर, माया महर, गोदावरी देवी, दीपा देवी, शांति, रेखा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन

.....................
ढाबे की आड़ में शराब बेचने वाला गिरफ्तार
पिथौरागढ़। ढाबे की आड़ में शराब बेचने वाले को पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में 77 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी पनार हरीश सिंह ने चेकिंग के दौरान गानुरा तिराहे पर ढाबे पर शराब परोसने पर ढाबा संचालक देवेंद्र सिंह को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 21/60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें