फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: युवक ने तार से खुद का गला काटा

Wed, 12 Feb 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मानसिक रूप से बीमार बिहार के एक युवक ने पिथौरागढ़ मार्ग पर वाहन से कूद गया। प्राथमिक इलाज के बाद पिता उसे एक एक ढाबे में खाना खिलाने के लिए रूका। इसी दौरान युवक ने तार से अपना गला काट दिया।  उसे गंभीर हालत में उप जिला अस्पताल में लाया गया जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


चीता पुलिस टीम के उमेश गिरी के अनुसार बिहार के जिला बेतिया, थाना शिकारपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 27 वर्षीय युवक पिता के साथ पिथौरागढ़ से टनकपुर आ रहा था। तभी वह वाहन से कूद गया। घायल होने पर पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज किया गया।

इसके बाद वह ढाबे में खाना खाने के लिए रूके। बताया कि इसी दौरान युवक ने तार से अपना गला काट दिया। उप जिला अस्पताल के डाॅ. आफताब अंसारी ने बताया कि गले में टांके लगाकर उसे छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें