फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरोड़ा के अप स्ट्रीम को चैनलाइज करने का काम शुरू, गांवों की होगी सुरक्षा

विज्ञापन
किरोड़ा नाले को चैनलाइज करती पॉकलैंड मशीनें। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। डीएम के आदेश पर किरोड़ा नाले का रुख गांवों की तरफ रोकने को आपदा मद से नाले को चैनलाइज करने का काम शुरू हो गया है। पोकलैंड मशीनों से चैनल (नहर) बनाई जा रही है। वन व सिंचाई विभाग के अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों आपदा को लेकर हुई बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने विधायक कैलाश गहतोड़ी के समक्ष किरोड़ा से बढ़ रहे खतरे के मुद्दे को जोरशोर से उठाया था। जिस पर विधायक ने जिलाधिकारी को जल्द सुरक्षा उपाय किए जाने के निर्देश दिए थे।
इधर वन विभाग से सहमति मिलने के बाद एसडीएम की निगरानी और सिंचाई विभाग की देखरेख में बृहस्पतिवार से नाले को चैनलाइज करने का काम शुरू किया गया है। सिंचाई विभाग के एसडीओ डीसी कांडपाल ने बताया कि किरोड़ा पुल से चार सौ मीटर लंबाई और 25 मीटर चौड़ाई में नाले को चैनलाइज कर आरबीएम से दोनों ओर तटबंध बनाया जा रहा है। इस मौके पर तहसीलदार खुशबू पांडेय, वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें