फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी चौपाल लगा करेंगे जागरूक : निर्मला

Sat, 30 Jan 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण परिषद की उपाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी ने कहा कि बालिकाओं की बेहद कम संख्या वाले गांवों में नारी चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। यहां शनिवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में उन्होंने दूरदराज के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर पंजीकृत बच्चों की संख्या और भोजन की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कन्याओं के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए उनका जन्मोत्सव मनाने के निर्देश दिए। बाल विकास विभाग को क्रास चेकिंग के दौरान ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर और उनके मोबाइल नंबर भी लेने की हिदायत दी। आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात कार्यकत्री का दूसरी जगह विवाह होने पर उन्हें सेवा से अलग करने और अनुपस्थित अवधि के मानदेय की रिकवरी करने को कहा। श्रीमती गहतोड़ी ने घरेलू हिंसा के मामलों के निस्तारण में तेजी लाने, भ्रू्ण की जांच कराने वालों पर सख्ती से नकेल कसने, अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निगरानी बनाने, छापामार कार्रवाई करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।

एसपी दिलीप सिंह कुंवर ने महिला अपराध पर लगाम कसने को विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति ने विभागीय योजनाओं से रूबरू कराया। बैठक में परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट, सीएमओ डा.विनोद टोलिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, खंड विकास अधिकारी शिल्पी पंत आदि थे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पहली बार चंपावत पहुंचने पर महिला सशक्तिकरण परिषद की उपाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी का पर्यटक आवास गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम कार्की, सुधीर साह, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, पूरन कठायत, विकास साह, खीमानंद बिनवाल, जगदीश पांडैय, लक्ष्मण बोरा, मोहन जोशी, नरेश जोशी, आशा आर्या, शकुंतला गोस्वामी, पुष्पा नेगी आदि ने माल्यार्पण कर श्रीमती गहतोड़ी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें