फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने किया विजेताओं का सम्मान

Wed, 25 Nov 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पुष्कर सिंह मेहरा ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव देश की विशिष्ट खूबी है। एसएसबी की पांचवीं बटालियन में सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह के समापन मौके पर उन्होंने निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवंबर से शुरू सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह पर हुए निबंध लेखन प्रतियोगिता में एसएसबी कर्मी संजय यादव प्रथम, हरेराम प्रसाद द्वितीय और सुमित कुमार तृतीय रहे। यहां हुई प्रतियोगिता में एसएसबी के कई जवानों ने हिस्सा लिया था। इस मौके पर पांचवीं वाहिनी के कमांडेंट रंजीत सिंह, मेडिकल अफसर केएन रंगमई सहित एसएसबी के तमाम अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले यहां पहुंचने पर डीआईजी को जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया।

उन्होंने वाहिनी मुख्यालय के सामान्य कामकाज का निरीक्षण भी किया। एसएसबी के उप महानिरीक्षक ने एसएसबी द्वारा नेपाल सीमा से लगे इलाकों में मुस्तैदी से की जा रही सुरक्षा के लिए जवानों की पीठ थपथपाई। उन्होंने पंचेश्वर बॉर्डर आउटपोस्ट का मुआयना किया तथा जवानों की समस्याएं सुनीं। रोड से कटी बार्डर आउटपोस्ट को सुविधाओं से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें