स्वच्छता अभियान को हवा में उड़ा रही पालिका
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत की नगर पालिका स्वच्छता अभियान को हवा में उड़ा रही है। नगर पालिका से 10 मीटर की दूरी पर स्थित गोरलचौड़ मैदान तक के हाल बुरे हैं। यहां तक कि गोलज्यू महोत्सव के बाद मैदान का कूड़ा तक भी नहीं उठा है। मैदान में 9 से अधिक कूड़े के ढेर हैं।
कूड़े को कूड़ेदान के अलावा अन्य स्थान पर डालने पर पालिका ने जुर्माना लगाने का एलान किया है।
चंपावत की आध्यात्मिकता को पहचान देने वाले गोलज्यू महोत्सव को संपन्न हुए छह दिन बीत गए हैं, लेकिन आयोजन स्थल गोरलदेव मैदान को अब तक साफ नहीं किया गया। गोरलदेव मैदान में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। पूरे मैदान में 9 से अधिक कूड़े के ढेर हैं। गंदगी से लोगों परेशान हैं। इस वजह से खेलकूद गतिविधियां भी प्रभावित हो रही है।
लोगों का कहना है कि एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी देशभर में स्वच्छता अभियान की मुहिम चलाए हुए हो, वहीं चंपावत में नगर पालिका इस अभियान पर पलीता लगा रही है। अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने जल्द ही कूड़े उठवाने की बात कही है।
पालिका सीमित संसाधनों के बीच सफाई को ठीक तरीके से अंजाम दे रही है। कूड़ा गाड़ियों की वजह से इस कूड़े को नहीं उठाया जा सका। सफाई कर्मियों को एक दिन के भीतर कूड़े के ढेर उठाने को कहा गया है।
प्रकाश तिवारी अध्यक्ष, नगर पालिका, चंपावत।