लोनिवि के डिवीजन कार्यालय के नए भवन का हुआ लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
विधायक हेमेश खर्कवाल ने लोक निर्माण विभाग के डिवीजन कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया।
पुरोहित पंडित खिलानंद पांडेय ने पूजा-अर्चना की रस्म निभाई। पुराने कार्यालय में अब रोडवेज बस स्टेशन बनेगा। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि इस भवन के बनने से रोडवेज बस स्टेशन को हकीकत स्वरूप दिया जा सकेगा। लोनिवि के मुख्य अभियंता सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि 1.4 करोड़ रुपये की लागत से लोनिवि कार्यालय भवन तैयार हुआ है।
दोमंजिले भवन के निचले हिस्से में सर्किल कार्यालय भी संचालित होगा। कार्यक्रम में लोनिवि के अधीक्षण अभियंता डीएस ह्यांकी, ईई बीसी पंत, अनुपम राय, सीडीओ हरगोविंद भट्ट, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, पीडी केएन तिवारी, कांग्रेस नेता सुधीर साह, पूरन कठायत आदि मौजूद थे।