चंपावत। सीमांत जनपद चंपावत के दूरस्थ गांवों में अब रोशनी से जगमगाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पथ-प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 217 सोलर स्ट्रीट लाइटों को स्वीकृति मिली है। इससे जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत लोगों की सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ेंगी।
उरेडा विभाग जल्द जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और गांवों में 217 सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित करेगा। जिलाधिकारी मनीश कुमार ने बताया कि जिला योजना के तहत चयनित जिले भर के प्रमुख स्थलों पर शिक्षण संस्थान, धार्मिक स्थल सहित गैंडाखाली, फर्तोला, मनार मल्ला, गल्ला गांव, लोहाघाट, खेतीखान, पाटी, बाराकोट, चल्थी, धूनाघाट, मोस्टा, बकोड़ा, डूंगाजोशी और मंगोली सहित 88 से अधिक स्थानों पर 217 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद