फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन किया स्थगित

Fri, 29 Sep 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
आंदोलित ग्रामीणों से वार्ता करते क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर से लगे गांवों को नगर पालिका में शामिल किए जाने के विरोध में पांच दिन से आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया है। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की इच्छा के विपरीत गांवों को पालिका में शामिल नहीं करने दिया जाएगा।   
विज्ञापन


सरकार ने प्रदेश के निकाय क्षेत्रों की सीमा का विस्तार की आसपास के गांवों को निकायों में शामिल करने का फैसला लिया है। यहां भी मोहनपुर, टनकपुर आमबाग, नायकगोठ व ज्ञानखेड़ा ग्रामसभाओं को नगर पालिका में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट मंजूरी दी है। जिससे भड़के ग्रामीण गत 25 सितंबर से आंदोलित कर रहे हैं। शुक्रवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने डीएम को जनता की राय लेकर पुन: सीमांकन करने को कहा। दूसरी तरफ ग्रामीणों ने कहा कि यदि गांवों को पालिका में शामिल करने की कार्रवाई शुरू हुई तो वह फिर से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। पर जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, ज्ञानखेड़ा ग्राम नीतू गोस्वामी, आमबाग प्रधान पुष्पा विश्वकर्मा, मोहनपुर प्रधान विनोद वर्मा, पूर्व उप प्रधान हरीश राजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें