फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायकगोठ के ग्रामीणों ने खनिज निकासी डेढ़ घंटे रोकी

Tue, 20 Dec 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
नायकगोठ के ग्रामीणों ने खनिज निकासी डेढ़ घंटे रोकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शारदा के अप स्ट्रीम से खनिज निकासी कर रहे ट्रकों की नायकगोठ गांव के आंतरिक मार्ग से आवाजाही के खिलाफ मंगलवार को दूसरे दिन भी ग्रामीण सड़क पर उतर आए। उन्होंने निकासी कर रहे ट्रकों को रोक कर करीब डेढ़ घंटे तक खनिज निकासी ठप कर दी। कहा कि वे किसी भी सूरत में गांव के आंतरिक मार्ग से ट्रकों की आवाजाही नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


नदी के अप स्ट्रीम में नायकगोठ गेट से खनिज निकासी कर रहे शक्तिमान ट्रकों की नायकगोठ गांव के आंतरिक मार्ग से आवाजाही होती है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। खनन कार्य शुरू होते ही ग्रामीण दो दिनों से ट्रकों की आवाजाही का विरोध कर रहे हैं।

मंगलवार सुबह भड़के ग्रामीणों ने हनुमानगढ़ी में रास्ता जाम कर ट्रकों की आवाजाही डेढ़ घंटे तक रोके रखी। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को एसडीएम से वार्ता कराने का आश्वासन देते हुए जैसे-तैसे समझा कर जाम खुलवाया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के अंदर से ट्रकों की आवाजाही से धूल उनके घरों के अंदर तक पहुंच रही है, इससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। वहीं दुर्घटना का भय भी बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से नदी के किनारे-किनारे मार्ग बनाकर ट्रकों की आवाजाही सुनिश्चित कराने की मांग की। इस दौरान खीमा देवी, नीला देवी, बसंती देवी, दीपक सिंह, रुद्रमणी जोशी, मुकेश, पवन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें