कृषि रथ शनिवार को सिप्टी, बसकुनी, खेतीखान पहुंचे। टीम प्रभारी डॉ. जेपी यादव ने पशुपालकों को आधुनिक तरीके से पशुपालन के टिप्स दिए। बसकुनी में कृषि अधिकारी हरवंश सिंह रथ लेकर पहुंचे।
किसानों ने कृषि उपकरण, बीजों की खरीदारी की। पुष्पा देवी की अध्यक्षता में भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने संचालन किया। डॉ. निशांत शर्मा ने दुग्ध उत्पादन के लिए संकर नस्ल की गाय पालने, डॉ. बीके सिंह ने मत्स्य पालन, डॉ. एसपी गंगवार ने मृदा परीक्षण, वीरेंद्र जोशी ने डेयरी, अभियंता बीसी पांडेय ने सिंचाई की जानकारी दी।
खेतीखान में चिरंजीलाल वर्मा ने अध्यक्षता, हरिनंदन गहतोड़ी ने संचालन किया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय चौधरी ने वैज्ञानिक खेती, डॉ. मीना हरिश्चंद्र ने दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए क्रॉस ब्रीड नस्ल की गाय पालने को कहा।
सुशील गुप्ता ने बागवानी की जानकारियां दी। टीम लीडर डीएचओ डॉ. हरीश तिवारी ने फलोत्पादन, बेमौसमी सब्जियों के बारे में बताया। प्रगतिशील किसान आलोक देउपा, भीम सिंह बिष्ट, मनोज ने भी अनुभव बताए।