पाटी में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। 5000 मीटर दौड़ में जीआईसी खेतीखान के सचिन, जीजीआईसी खेतीखान की ईश्वरी थापा जीते, जबकि जीआईसी के प्रकाश, जीजीआईसी की रवीना बोरा द्वितीय रही।
शिक्षक रबीश पचौली के संचालन में 3000 मीटर लंबी दौड़ में पाटी के बबलू सिंह, विवेकानंद विद्या मंदिर पाटी के राहुल गोस्वामी, छात्राओं में जीजीआईसी खेतीखान की रेखा थापा, जीआईसी गरसाड़ी की रश्मि बिष्ट पहले, दूसरे रहे।
जूनियर वर्ग की ऊंचीकूद में जीआईसी भिंगराड़ा के रोहित सिंह, जीआईसी खेतीखान के रोहित बिष्ट, ज्येष्ठ वर्ग में पाटी के नरेंद्र सिंह, मोहित गहतोड़ी, भालाफेंक में पाटी के बबलू सिंह, रोहन सिंह पहले, दूसरे स्थान में रहे।
प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने प्रतियोगियों को पुरस्कृत कर कार्यक्रम का समापन किया। संचालन में ब्लॉक समन्वयक रमेश भट्ट, मुकेश टम्टा, सुनील ओली, लक्ष्मी गहतोड़ी, चारु चंद्रा जोशी, अतुल गोस्वामी, बाजश्रवा आर्य, हरीश जोशी, मुकेश सोराड़ी, एसपी सिंह ने आदि ने सहयोग किया।