शिक्षक डॉ. बीसी जोशी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मध्याह्न भोजन योजना के जरिये छात्र संख्या बढ़ाने के लिए दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। देवीधुरा जीआईसी के शिक्षक डॉ. बीसी जोशी और राजकीय प्राथमिक स्कूल कालाकोट की शिक्षिका भगवती भट्ट को उत्तराखंड राज्य परियोजना निदेशक मीनाक्षी सुंदरम, परियोजना उप निदेशक डॉ. मुकुल सती और जेडी पीके बिष्ट ने सम्मानित किया। उन्हें एमडीएम में उत्कृष्ट काम करने और राष्ट्रीय पोषण अभियान में छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत भागीदारी करवाने के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है।
सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि शिक्षक बीसी जोशी एमडीएम में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को शामिल कर विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करते रहे। कोरोना काल में भी उन्होंने देवीधुरा क्षेत्र में गरीब, असहाय मजदूरों के भोजन और रहने की व्यवस्था में हाथ बंटाया। जबकि शिक्षिका भगवती भट्ट ने एमडीएम के जरिये छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाई। इसके अलावा उन्होंने दीवार पत्रिका के माध्यम से भी जागरूकता बढ़ाई है। सम्मानित होने पर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा, प्रधानाचार्य दिनेश जोशी आदि ने बधाई दी है।
शिक्षिका भगवती भट्ट।- फोटो : CHAMPAWAT