लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते अन्य कर्मचार?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ लोहाघाट की शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। सर्वसम्मति से हरीश चंद्र तिवारी को अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ललित शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मियों ने समस्याओं पर चर्चा की।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ललित शर्मा और प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य नंद किशोर जोशी की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। हरीश चंद्र तिवारी को अध्यक्ष, हयात सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धन सिंह उपाध्यक्ष, गंगा दत्त जोशी सचिव और गणेश शंकर नाथ कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। पूरन चंद्र जोशी संरक्षक होंगे। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही ईई के साथ बैठक कर कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए वार्ता की जाएगी। इस मौके पर हयात सिंह बोहरा, मोहन लडवाल, रतन सिंह, शिवराज सिंह, बहादुर सिंह, भूपाल सिंह, हरीश राम आदि मौजूद थे।(संवाद)