फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट में टकराए दो कैंटर, एक चालक की मौत

Thu, 22 Sep 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
बाराकोट के समीप हुई दो केंटरों की भिडंत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच पर बाराकोट के पास विपरीत दिशा से आ रहे दो कैंटरों की आपस में टक्कर होने से एक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक को मामूली चोटें आई हैं। दोनों चालक गांव के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की ओर से घटना की सूचना देने पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 108 आपात सेवा के जरिए सीएचसी लोहाघाट पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे बाराकोट में निर्मल होटल के पास टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर आ रहे कैंटर (यूके 05-सीए 0469) और पिथौरागढ़ से लोहाघाट की ओर जा रहे कैंटर (यूके-05-सीए-1209) में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में टनकपुर से आ रहे कैंटर चालक सुरेश सामंत (27) पुत्र मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिथौरागढ़ से आ रहे कैंटर के चालक देवराज सिंह (31) पुत्र इंद्र सिंह निवासी सिंगदा को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही चालक एक ही गांव के चचेरे भाई हैं। सुरेश की अभी शादी नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आपात सेवा 108 के जरिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सुरेश की मौत से सिंगदा गांव में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण लोहाघाट सीएचसी पहुंच गए। बाद में स्थानीय श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी के अनुसार वाहनों की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि टनकपुर की ओर से आ रहा चालक अपने आप को संभाल नहीं पाया होगा, जिस वजह से दोनों वाहन भिड़ गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें