लोहाघाट ने चंपावत की टीम को हराया
- फोटो : अमर उजाला
स्व.प्रदीप साह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन लोहाघाट की टीम ने चंपावत की टीम को दो गोल से हराया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा नेता शंकर पांडेय और कांग्रेस नेता उमेश खर्कवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
गोरलचौड़ मैदान में चल रहा फुटबॉल मुकाबला एकतरफा रहा। लोहाघाट की टीम पहले हॉफ से ही अंडर-19 की टीम पर हावी होने लगी। लोहाघाट की टीम को पेनाल्टी मिली जिसे लोहाघाट के सेंटर फारवर्ड दीपक गुंज्याल ने गोल में तब्दील कर टीम का खाता खोला।
पहला हॉफ खत्म होने से पहले लोहाघाट के अजय कुंवर ने एक और गोल दागकर टीम को दो गोल से आगे कर दिया। दूसरा हॉफ में किसी ने कोई गोल नहीं किया।। मैच के निर्णायक सुनील तड़ागी, लाइंसमैन नितिन तड़ागी और कमलनाथ थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा ने सुनाया।