संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। सब्जियों के दाम कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है लेकिन फलों के दाम बढ़ने से उनकी मिठास कम हो गई है। बरसात में मंडी में माल की कमी से सब्जी के दाम बढ़े थे। विक्रेताओं का कहना है कि बरसात में बंद होने से माल नहीं पहुंच पाया था।
नगर के सब्जी विक्रेता सागर पुजारी ने बताया कि एक पखवाड़ा पहले सब्जियों के दाम घट गए हैं मगर फलों कीमतों में उछाल आया है। टमाटर में 40, खीरा, भिंडी और पत्तागोभी में 10 से 20 रुपये तक गिरावट हुई है। फलों में भी 20 से 30 रुपये प्रतिकिलो की वृद्धि हुई है।
सब्जियों कीमत (रुपये प्रतिकिलो) 15 दिन पहले की दरें
टमाटर 60-70 80-100
खीरा 30 50
भिंडी 30 40
पत्तागोभी 30 40
फलों के दाम
फल दाम प्रति किलो
अब 15 दिन पहले
सेब 120-140 250-300
अनार 180-200 160-180
पपीता 60 50
अमरूद 80 60
केला 60 50