फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीटें बढ़ाने की मांग पर एनएसयूआई ने फूंका शिक्षामंत्री और कुलपति का पुतला

Tue, 26 Aug 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में बीए और एमए में प्रवेश के लिए सीटें बढ़ाने आदि मांगों के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिक्षामंत्री और कुलपति का पुतला फूंका।
विज्ञापन

मंगलवार को आक्रोशित छात्रों ने बीए में 500 सीटें, पीजी में 150 सीटें बढ़ाने, महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा देने, नवनिर्मित महिला छात्रावास का संचालन इसी सत्र से शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन के अंदर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इससे पूर्व उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति और उच्च शिक्षा निदेशक और डीएम के माध्यम से सीएम और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया। एनएसआईयू ने एबीवीपी पर आरोप लगाया कि करीब आठ सालों से एकाधिकार होने पर कॉलेज की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया। इस मौके पर रचित गोस्वामी, आयुष गोस्वामी, प्रियांशु देव, अजय गिरी, राकेश सिंह महर, पवन बडेला, राहुल कुमार, हिमांशु कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें