जवाहर नवोदय विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न हो गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने विद्यार्थियों से कहा वह लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए परिश्रम करें।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना हुई। छात्रों की प्रस्तुति चढ़ता सूरज धीरे धीरे ढल जाएगा... ने समा बांध दिया।
वहां पर कुमाऊंनी गीत सिलगड़ी का पाला चाला रेलई मा..., नेपाली गीत तिरखा लागी नी माया... आदि की प्रस्तुतियां शानदार थीं। असम का बीहू और मराठी नृत्य सराहा गया। प्राचार्य बीनू जैन ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। छात्रा प्रज्ञा और मंजू के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, पूर्व डीजीसी अमरनाथ वर्मा, रिटायर्ड उप प्राचार्य डॉ. देवीदत्त जोशी, राजेंद्र गहतोड़ी, विपिन पांडेय आदि थे।
अब नौ जनवरी को विद्यालय खुलेगा
वार्षिकोत्सव के बाद जेएनवी का शीतावकाश शुरू हो गया है। प्राचार्य बीनू जैन ने बताया कि अब विद्यालय नौ जनवरी को खुलेगा।