चंपावत रोडवेज स्टेशन के निर्माण लिए जेसीबी से गेट तोड़ती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय में उत्तराखंड परिवहन निगम के रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण में एक बार फिर से तेजी आ गई है। बृहस्पतिवार को रोडवेज बस स्टेशन के प्रवेश द्वार के आगे बाधक बने अतिक्रमण को जिला प्रशासन ने जेसीबी के माध्यम से हटाया।
रोडवेज स्टेशन की चहारदीवारी का निर्माण और सुलभ शौचालय के निर्माण का कार्य भी पूर्ण हो गया है। प्रवेश द्वार के समीप जहां अतिक्रमण हटाया गया है वहां पर सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा के अनुसार प्रयास किया जा रहा है कि नए वित्तीय वर्ष में जिला मुख्यालय में रोडवेज बस स्टेशन का संचालन विधिवत शुरू हो जाए। रोडवेज बस स्टेशन निर्माण को लेकर इससे पूर्व प्रवेश द्वार के समीप बाधक बने सुलभ शौचालय को ध्वस्त किया जा चुका है। उसके स्थान पर नगर पालिका के सहयोग से रोडवेज बस स्टेशन परिसर में सुलभ शौचालय का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें महिलाओं पुरुषों के लिए चार-चार शौचालय और दो स्नानागार बनाए गए हैं।