फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने किया डीएसओ का घेराव

Thu, 19 Nov 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड में खाद्यान्न नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन कर जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्या का घेराव किया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान नहीं किए जाने पर आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सर्वे कर पात्रों को राशन कार्ड बांटे गए हैं, लेकिन किसी को राशन कार्ड नहीं मिला तो किसी को कार्ड में खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोग अपनी आय अधिक दर्शाने एवं राशन नहीं मिलने से आक्रोशित हैं। गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार को यहां आए जिला पूर्ति अधिकारी का नगर पालिका कार्यालय में घेराव कर शीघ्र समस्या दूर करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि गलत आर्य दर्शाए जाने से कई लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने आय की जांच कर पात्रों को योजना का लाभ देने की मांग रखी। उन्होंने सफेद-पीले राशन कार्डों का अंतर खत्म करने की भी मांग उठाई। घेराव करने वालों में गोपाल सिंह, रेखा, नवल किशोर, कृष्णा मिश्रा, राजकुमारी, पूर्व सभासद तुलसी कुंवर, आशा, राम किशोरी देवी, सुशीला देवी, शांति देवी, रेनू सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन


राशन कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत आ रही है। जल्द शहर के वार्डों में कैंप लगाकर राशन कार्ड की समस्याओं को दूर किया जाएगा। गलत लोगों के बने राशन कार्ड निरस्त कर पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा। -श्याम आर्या, जिला पूर्ति अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें