फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Nov 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वन निगम के लकड़ी ठेकेदारों ने लकड़ी पर अतिरिक्त टैक्स लगाने के फैसले के विरोध में बृहस्पतिवार को भी लकड़ी की नीलामी का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बढ़ाया गया टैक्स वापस नहीं लिए जाने तक वे नीलामी का विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड प्रकाष्ठ क्रेता संघ के आह्वान पर लकड़ी व्यवसायी वन निगम की लकड़ी नीलामी का बहिष्कार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को नीलामी में आए लकड़ी व्यवसायियों ने एकजुटता के साथ नीलामी का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि लकड़ी के व्यवसाय पर पहले ही वैट, मंडी, आयकर, अभिवहन कर आदि 22 प्रतिशत टैक्स लगाया हुआ है। अब सरकार द्वारा 50 रुपये प्रति क्विंटल पर अतिरिक्त टैक्स लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कर लगाने से लकड़ी महंगी होगी और इससे कारोबार भी अत्यधिक प्रभावित होगा। इस दौरान अनिल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, जगदीश चंद्र तिवारी, अनिल ग्रोवर, कैलाश चंद्र शर्मा, गिरीश चंद्र, अशोक कुमार जिंदल, नितिम अग्रवाल, राकेश शर्मा, चंद्रशेखर गहतोड़ी, राजेश कुमार शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें