फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के विजेताओं को प्रदान की गई स्कूटी

Sat, 21 Apr 2018 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में खेल महाकुंभ में विजेताओं को स्कूटी प्रदान करते डीएम डा.अहमद इकबाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेल महाकुंभ के तहत राज्य स्तर पर हुई 800 मीटर दौड़ में जिले के विजेता प्रतिभागियों को डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने स्कूटी प्रदान की गई। उन्होंने युवा कल्याण अधिकारी को ग्राम स्तर तक विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं की पहचान कर उनका रोस्टर तैयार करने और ब्लाक स्तर पर उन्हें मंच प्रदान करने को कहा।  
विज्ञापन


उन्होंने स्कूटी जीतने वाले बच्चों को बधाई देते हुए स्कूटी संचालन से पूर्व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और हेलमेट का प्रयोग करने को कहा। खेल महाकुंभ में बालिका वर्ग में प्रथम रही विकासखंड लोहाघाट की पूजा गोस्वामी, द्वितीय रहे चंपावत विकासखंड की ममता महर एवं बालक वर्ग में प्रथम रहे चंपावत के नरेंद्र सिंह बोहरा, द्वितीय रहे लोहाघाट के कमल सिंह सामंत को स्कूटी की चाबी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय अनिल गर्ब्याल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, लीड बैंक अधिकारी एसएस रावत, सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित साह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें