फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अंगुली पर उठाया

Sat, 21 Apr 2018 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
खरही में श्रीकृष्णलीला के अंतिम दिन गोवर्धन पर्वत को अंगुली में धारण करते श्रीकृष्ण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भिंगराड़ा क्षेत्र के खरही गांव में चल रही श्रीकृष्ण लीला मंचन का हवन यज्ञ के साथ समापन हो गया है।
विज्ञापन


अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण ने देवराज इंद्र के घमंड को चूर चूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली में उठा कर गोकुल वासियों की रक्षा की। बैजगांव निवासी पंडित जगदीश शर्मा व ईजर निवासी प्रकाश शर्मा ने विधिविधान के साथ हवन यज्ञ कराकर लीला का समापन कराया। इस अवसर पर  मुख्य यजमान त्रिलोक सिंह के सानिध्य मे पूर्णानंद शर्मा, नवीन कोटिया, मनीराम जोशी, उमापति जोशी, प्रेम नाथ, चूड़ामणी शर्मा, केशव दत्त, खीम नाथ, देव नाथ, भास्कर भट्ट आदि ने हवन यज्ञ मे प्रतिभाग किया। इस मौके पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कृष्ण लीला मंच में टिन शेड के निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की तथा 5100 रुपये की सहयोग राशि कमेटी को दी गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें