फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी

Thu, 12 Feb 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। परिवहन विभाग ने टैक्सी चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेला अवधि में वाहन संचालन के लिए सभी चालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के अनुकूल यातायात व्यवस्था को लेकर टैक्सी यूनियन, वाहन चालकों के साथ बैठक की गई। इसमें मेला अवधि के दौरान निर्धारित रूट प्लान, पार्किंग व्यवस्था, यातायात डायवर्जन, ओवर लोडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध और सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने पर विस्तृत चर्चा की गई। एआरटीओ (प्रशासन) सुरेंद्र कुमार और एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज बगोरिया ने मेला अवधि में सभी वाहन चालकों को नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



कहा कि टैक्सी यूनियनें तीन दिन के भीतर सत्यापित वाहन चालकों और वाहनों की सूची कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। बैठक के बाद एआरटीओ कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया और वाहन चालक, विभागीय कार्मिकों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली। इस दौरान टीएसआई आनंद सिंह बिष्ट, एएसआई राजेंद्र प्रसाद, आरक्षी महेंद्र पाल, नीरज कुमार, किशन कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें