फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डोलछिना से बैरख तक सड़क बदहाल, सुध लेने वाला कोई नहीं

Sun, 26 Oct 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पाटी के बैरख को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़क। संवाद
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी तहसील के दूरस्थ ग्राम पंचायत बैरख को जोड़ने वाली तीन किमी सड़क बदहाल होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2016-17 में सांसद निधि से डोलछीना से बैरख तक तीन किमी सड़क काटी गई थी। आठ साल बीतने के बाद भी अभी तक इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह पर मलबा, पत्थर और बड़े-बड़े गड्ढे होने से बैरख गांव तक बड़े बहनों की आवाजाही ठप हो गई है। इस कारण ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री ले जाना आसान नहीं होता है। डोलछिना से बैरख गांव तक निर्माण सामग्री घोड़े और लेबरों की मदद से पहुंचाने में लोगों को मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही हैं। ग्रामीण प्रकाश मेहरा और गोकुल कोहली ने बताया कि सड़क पर डामरीकरण के लिए कई बार शासन प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सड़क की स्थिति खराब होने से लोग पलायन करने के लिए मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना

सड़क बदहाल होने से सब्जियां और फल ढुलान कर मुख्य सड़क तक पहुंचाने में 200 से 300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इस कारण काश्तकारों को कृषि कार्य छोड़कर पलायन करने को मजबूर होना पड़ रहा हैं- हयात सिंह, काश्तकार
विज्ञापन


2016-17 में सांसद निधि से कटी इस सड़क पर डामरीकरण के लिए कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाई गई पर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सड़क पर जगह-जगह पर मलबा, पत्थर और गड्ढे हो गए हैं। प्रकाश सिंह मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें