फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान दरकने से तीन घंटे बंद रही लोहाघाट-पुल्ला रोड

Tue, 14 Jul 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट-पुल्ला मार्ग में सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे बीआईटीएम से करीब सौ मीटर आगे एकाएक पहाड़ दरकने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान स्कूल जा रहे कई शिक्षक बाल-बाल बच गए और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वहां से पंचेश्वर के लिए गुजर रहे ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए अपनी जेसीबी मंगाकर एक घंटे की मशक्कत के बाद 9:15 बजे मार्ग खुलवा दिया।

इस काम में शिक्षकों ने भी मदद की और छोटे पत्थरों को उठाकर सड़क के किनारे फेंके। इधर, बर्दाखान-सिमलखेत मोटर मार्ग में पाडासोंसेरा में रविवार को भूस्खलन होने से यहां कुछ घंटों के लिए वाहनों की आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन


उधर, किमतोली गांव में डिकर सिंह पुत्र दीवान सिंह का मकान ध्वस्त होने से उसमें रह रहे लोग और मवेशी बाल-बाल बच गए।

ग्राम प्रधान सावित्री अधिकारी समेत गांव के मोहन सिंह, तारा सिंह, डिकर सिंह, दीवान सिंह, राहुल, मनोज, भगत, राकेश, शंकर, खीम सिंह, केदार सिंह, केशर सिंह आदि ने डिकर सिंह के ध्वस्त घर से सामान और मवेशियों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन


पीड़ित को केशर सिंह ने अपने घर में शरण दी है, जबकि जोगा सिंह और लक्ष्मण सिंह की गोशाला में मवेशी बांधे गए हैं। पटवारी सुरेश फर्त्याल ने स्थल का  निरीक्षण कर तहसील प्रशासन को अपनी रिपोर्ट दे दी है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें